Etawah Auraiya News: पुलिस ने गश्त करके कराया सुरक्षा का अहसास
इटावा औरैया, सितम्बर 22 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में पुलिस ने पैदल गश्त किया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग भी की। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई।कानून-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिले के सभी थानाध्यक्ष, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने थाना, चौकी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ गश्त किया। खास तौर पर आबादी वाले क्षेत्रों, चौराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त के साथ वाहन चैकिंग की गई। इस अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुये आम लोगों से संवाद कर उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.