Etawah Auraiya News: पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले बंदी को भेजा गया जेल
इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा। औरैया से जेल लाते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार होने वाले बंदी को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया। बंदी गुरुवार को रोडवेज बस से कूदकर भाग निकला था। इस मामले में उसको लाने वाले पुलिस कर्मी को निलंबित किया गया था। औरैया के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र निवासी नदीम उर्फ बुलेट खान को जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय में पेशी के बाद उसको पुलिसकर्मी जिला कारागार इटावा में दाखिल कराने के लिए रोडवेज बस से ला रहे थे। गुरुवार शाम 7 बजे बस शास्त्री चौराहे के पास बस पहुंची, तभी नदीम पुलिसकर्मियों को धक्का देकर चलती बस से कूद गया। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पार कर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.