Etawah Auraiya News: पुलिसकर्मियों ने सीखे अग्निशमन उपकरण चलाने के तरीके
इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को थाना परिसर में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। फायर ब्रिगेड प्रभारी आशीष माहौर के नेतृत्व में अग्निशमन टीम ने पुलिसकर्मियों को आग बुझाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने और उसे बंद करने की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझाया गया। टीम ने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने के उपाय भी बताए।फायर ब्रिगेड प्रभारी आशीष माहौर ने कहा कि आग लगने के शुरुआती समय में सही तरीके से अग्निशमन उपकरण का इस्तेमाल कर बड़े हादसे को टाला जा सकता है। थानाध्यक्ष कमल भाटी समेत थाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.