Etawah Auraiya News: पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
इटावा औरैया, जुलाई 4 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। नगला सांवत खां ककरेया में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित पंकज कुमार पुत्र राजकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जुलाई की शाम वह गांव के बाहर खड़ा था। तभी रतन सिंह, योगेश कुमार, रोहित, नरेंद्र, विजय कुमार, अतुल कुमार समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर लोहे की रॉड से हमला,चार पर केस यह भी पढ़ें- Barabanki News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.