इटावा औरैया, जुलाई 5 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। चितभवन में शनिवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। रिंकू चौहान, कमलकांत कश्यप और गौरव भदौरिया उर्फ पिल्लू ने मनोज पुत्र रामनरेश, शुभ पुत्र सुधीर कुमार व नीलम पत्नी मनोज कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...