Etawah Auraiya News: पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, युवक गंभीर घायल
इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। कस्बा के मोहल्ला बालूगंज स्थित जाहरवीर मंदिर के पास गुरुवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रानी नगर भरथना निवासी घायल 20 साल के दीपक पुत्र सुरेश ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते नामजद आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं और जान से मारने की धमकी देते रहे हैं। शुक्रवार रात भी विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दूसरे पक्ष के जाने पर माहौल और तनावपूर्ण हो गया। घायल पक्ष के लोगों ने मौके पर खड़ी आरोपियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.