Etawah Auraiya News: पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए गए बीमार तेंदुआ की मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। इटावा सफारी पार्क में पीलीभीत वन प्रभाग से 16 महीने पहले रेस्क्यू करके लाए गए बीमार मादा तेंदुआ की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। यहां सफारी के अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था। इस तेंदुआ को 12 जुलाई 2025 को पीलीभीत प्रभाग के बीसलपुर रेंज के ग्राम मुंडा सेमनगर से बीमारी की अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। इस मादा तेंदुआ को इलाज के लिए इटावा सफारी पार्क भेजा गया था। सफारी के डायरेक्टर डा. अनिल पटेल ने बताया कि पिछले 14 महीनों से सफारी पार्क की अस्पताल में इसका इलाज किया जा रहा था लेकिन यह मादा तेंदुआ अपने पिछले पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही थी और घिसट घिसट कर चल रही थी। इसके कारण पीछे के अंगों में घाव भी हो गए थे। उन्होंने बताया कि सफारी के अतिरिक्त अन्य स्थानों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.