इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के करपिया गांव में पिता को लेने गए युवक के साथ मारपीट कर युवक को घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। ओमजी पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह बकेवर स्थित अपने निवास से पैतृक गांव करपिया में पिता रामेंद्र को लेने गए थे। उनके पिता नशे की हालत में थे। जब उन्होंने पिता से बकेवर चलने के लिए कहा, तभी उनके ताऊ संजू पाठक, हर्षित पाठक, मनोरमा पाठक और रामेंद्र पाठक लाठी-डंडे लेकर आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़ित के पिता सहित चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...