इटावा औरैया, नवम्बर 14 -- Etawah Auraiya News: सैफई। पिता के लापता होने और उनकी जमीन का बैनामा कराए जाने के मामले में बेटे ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पिता को सकुशल बरामद कराने की मांग की है। आरोप है कि जमीन का बैनामा कराने के बाद से एक व्यक्ति ने उनके पिता को अपने कब्जे में रखा है और उनसे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के नगला टिडिक्क गांव निवासी सुमित कुमार के अनुसार, उनके पिता शिशुपाल सिंह करीब छह महीने पहले घर से कहीं चले गए थे। आरोप है कि इसी दौरान 30 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने उनके पिता से जमीन का बैनामा करा लिया। सुमित का दावा है कि बैनामा कराने के बाद से उनके पिता एक व्यक्ति के कब्जे में हैं। उन्हें पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है।सुमित ने बताया कि उन्होंने उप निबंधक कार्यालय सैफई में भी जमी...