इटावा औरैया, अगस्त 30 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पूर्व सभासद व एडवोकेट स्व. मनोज कुमार वर्मा की स्मृति में उनकी पुत्री डा. मोनिका सिंह एवं दामाद डा. जयसिंह ने निशुल्क मेडीकल कैम्प का आयोजन किया। कैम्प का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। ओपीडी के प्रथम दिन विभिन्न बीमारियों के 36 लोगों ने मेडिकल सेवाएं ली। कैंप के शुभारंभ के पश्चात वरिष्ठ नागरिकों को डा. ओम कुमारी वर्मा एवं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा इटावा इकाई द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. ओमकुमारी वर्मा ने बताया कि स्व. मनोज वर्मा की स्मृति में हर महीने की 28 तारीख को निशुल्क ओपीडी कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिससे समाज के हर वर्ग के लोगों को सामाजिक सरोकार के रूप में बेहतर चिकित्सा सेवा का निशुल्क लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- Hardoi News: स्वास्थ्य शिविर में 300...