इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। बकेवर से इटावा जा रहे एक ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। आटो चालक व एक अन्य सबारी बाल बाल बच गयी। घायलों में हरिओम निवासी कोकपुरा, थाना सिविल लाइन, शामिल हैं, जो फेरी लगाकर जूता-चप्पल सिलने का कार्य करते हैं और काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। दूसरे घायल अखिलेश कुमार निवासी पुराना भरथना, थाना भरथना, हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन, इटावा हैं। जोकि इटावा जा रहे थे। घायल हरिओम ने बताया कि परशुपुरा के समीप पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। आटो में तीन सबारियों में दो लोग घायल हो गये एक सबारी व चालक बाल बाल बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...