इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही लखना स्थित मां कालिका देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के साथ राधा रानी मंदिर के पास खाली पड़ी जगह पर पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप लगाया गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि पार्किंग की पर्ची काटकर दोपहिया वाहन के 20 और चार पहिया वाहन के 50 रुपये लिए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के मुताबिक, पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग के पास कुछ युवक खड़े रहते हैं। मंदिर की ओर वाहन लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए कहा जाता है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: छोटी काली मां के दरबार में प्रबंध समिति ने की बैठक इसके बाद उनसे निर्धारित शुल्क के नाम पर रुपये वसूले जाते हैं। इससे मंदिर में दर्शन करन...