इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। सप्ताहभर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में 260 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत गायन, नृत्य, चित्रकला, भाषण, सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त कर सांस्कृतिक सप्ताह की प्रतिष्ठित चल वैजयंती अपने नाम की। प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश यादव ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके प्रय...