इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर के लुधपुरा स्थित पानी की टंकी पर लगे ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी आने से कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

पानी की सप्लाई ठप पंप खराब होने के बाद रेल मंडी, लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया, नई बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। इससे हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति ठप होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।

घरेलू कार्यों में परेशानी पेयजल के साथ-साथ घरेलू कार्यों के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई परिवार हैंडपंप और अन्य वैकल्पिक स्रोतों से पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। लोगों ने नगर पालिका से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

जलकल विभाग की जानकारी नगर पालिका के जलकल प्रभारी निरीक्षक...