इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ घरों के समरसेबल और हैंडपंप से निकलने वाले पानी में डीजल-पेट्रोल जैसी बदबू आने की समस्या बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ जल जीवन मिशन की अधूरी पड़ी योजना के कारण उन्हें पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में पहुंचकर मामले की जांच कराने और पानी के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत अधूरे पड़े कार्य को जल्द पूरा कराकर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति शुरू कराने की भी मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी में किसी प्रकार का प्रदूषण है तो इसकी वजह का पता लगाकर तत्काल समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह भी पढ़ें- दो साल से पाइप...