इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एडी केके. गुप्ता ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र यादव, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर, रश्मि यादव एवं डॉ. मुकेश यादव एडीआईओएस ने अतिथियों ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं समाज से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...