इटावा औरैया, नवम्बर 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय निलोई में ग्राम बाल कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकारों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य ने बताया कि योजना में पात्र बच्चों को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें ऐसे बच्चे शामिल हैं, जिनके पिता की मृत्यु मार्च 2020 से अब तक हुई है, अथवा पिता या वैध संरक्षक किसी कारणवश परिवार के भरण-पोषण के लिए कमाने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, भरण-पोषण और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है। पात्र बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रयास होना चाहिए ...