इटावा औरैया, जुलाई 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा।पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री मंत्री कृष्णा पासवान बुधवार की देर शाम बाइस ख्वाजा रोड स्थित भदावरी भैंस एवं जमुनापारी बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र का दौरा करने पहुंची थी। यहाँ पर मंत्री 5 मिनट में दौरा करके वापस चली गई।उन्होंने सिर्फ भदावरी भैंस को देखा और उसकी सराहना की। भदावरी भैंस एवं जमुनापारी बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र में 1 महीने के अंदर 38 बकरियों की मौत हो चुकी है वहीं बकरियों की खरीद फरोख्त में भी बड़े पैमाने पर घोटाले के आरोप लग रहे हैं इसे लेकर पशुपालन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है । कुछ दिनों पहले पूर्व सीडीओ अजय कुमार गौतम ने भी यहां का निरीक्षण किया था और नाराजगी जताई थी। हालांकि भदावरी फॉर्म का राज्य मंत्री को दौरा नही करना था लेकिनवहशहर में के पशु अस्पताल में स्थित प्रदेश के पहले ...