इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा। एसएसपी ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पांच निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। कई थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है, जबकि एक थानाध्यक्ष को गैर जनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा को बढ़पुरा से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार बनाया गया है। वहीं ऊसराहार के थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी को अब बसरेहर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलरई के थानाध्यक्ष कृपाल सिंह को बढ़पुरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह को बलरई थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं बसरेहर के थानाध्यक्ष सौरभ सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण पर का...