इटावा औरैया, अक्टूबर 22 -- Etawah Auraiya News: महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र में इटावा औरैया सिक्सलेन हाईवे पर लिफ्ट देने के बहाने भैंस व्यापारी के लोवर की जेब से 80 हजार रुपये निकालने लिए। पुलिस घटना स्थल और रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। औरैया जनपद के खानपुर निवासी आजाद कुरैशी पुत्र समीउल्लाह ने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है। आरोप लगाया कि गुरुवार को परशुपुरा बाजार में भैंस बेचने आए थे। वहां उनकी भैंस 80 हजार रुपये में बिकी थी। बाजार से निकलने के बाद वह हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान काली बाइक सवार एक युवक आया और उनसे अकबरपुर का रास्ता पूछने लगा। बातचीत के दौरान युवक ने उनसे पूछा कि उन्हें कहां जाना है। आजाद कुरैशी ने औरैया जाने की बात कही तो युवक ने उन्हें बाइक पर लिफ्ट दे दी। रास्ते में ज्ञानस्थली स्कूल के सामने कट स...