Etawah Auraiya News: पहले खेत में रखी धान की बोरियां चोरी कीं, पकड़े जाने पर घर में लगाई आग
इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- Etawah Auraiya News: भरथना। खेत में कंबाइन से कटाई के बाद रखी धान की फसल को बोरी में भरकर ले जाने से रोकने पर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने पहले खेत में रखी धान की फसल की बोरियां उठा लीं और फिर किसान के घर के बाहर रखे भूसे के कूप में आग लगा दी। इसके बाद घर में घुसकर आग लगा दी और परिवार की महिला के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। भरथना थाना क्षेत्र के गांव चंदेठी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जमादार सिंह का आरोप है कि उनका भाई संजीव कुमार धान बेंचने के लिए मंडी गया था। खेत में कंबाइन से कटाई के बाद धान की फसल रखी हुई थी। शाम तक भाई के घर नहीं पहुंचने पर प्रदीप खेत पर पहुंचे तो गांव के सुल्तान सिंह पुत्र लाखन सिंह धान की दो बोरियां भरकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपी एक बोरी लेकर भागने लगा। पीछा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.