इटावा औरैया, जुलाई 5 -- Etawah Auraiya News: भरथना। गांव पाली स्थित रेलवे अंडरपास पहली ही बारिश में पानी से लबालब भर गया। अंडरपास में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने के कारण अंडर पास में बना गड्डा दिखाई नही दे रहा है, जिससे लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रेलवे अंडरपास क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख रास्ता है, जो दर्जनों गांवों को भरथना से जोड़ता है। प्रतिदिन इसी रास्ते से छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी और अन्य लोग आवागमन करते हैं। लेकिन पहली ही बारिश में अंडरपास जलमग्न हो जाने से लोगों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है।

जलनिकासी की आवश्यकता अंडरपास में पानी भर जाने से सड़क पर बने गड्ढे पूरी तरह पानी में छिप गए हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर रहे हैं और कई राहगीर चोटिल भ...