इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि अभय तिवारी अपने भाई अंकित शुक्ला को इटावा रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रात करीब तीन बजे वह हाईवे पर जा रहे थे, उसी दौरान अचानक सड़क पर आवारा पशु आ गए। पशुओं को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई टक्कर से दोनों के सिर, मुंह, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...