इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: इटावा। त्योहार मनाने पत्नी को लेकर ससुराल घर गए शहरवासी के घर के ताले तोड़कर बदमाशों ने 15 लाख के गहने व नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी पड़ोसी ने फोन करके दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। एसएसपी ने जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। शहर कोतवाली के मोहल्ला सती में रहने वाले सुरजीत सिंह चौहान 28 अगस्त को पत्नी को लेकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपनी ससुराल ग्वालियर गए थे। जाते समय घर के दरवाजों पर ताले लगाकर गए थे। 31 अगस्त को पड़ोसी ने फोन करके बताया कि मकान के ताले टूटे पड़े हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सिपाही के बंद घर से चोरी में कई लोगों को उठाया जानकारी मिलने पर सुरजीत परिवार के साथ आनन फानन में 31 अगस्त की शाम को ग्वालियर से वापस लौटकर आए। घर आकर देखने पर पता ...