Etawah Auraiya News: परशुराम सेवा समिति के युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत
इटावा औरैया, अगस्त 6 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने मुबारकपुर, इकदिल निवासी राज तिवारी को परशुराम सेवा समिति, का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है l इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राज तिवारी युवाओं को संगठन से जोड़कर समिति को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। राज तिवारी के युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.