Etawah Auraiya News: परमात्मा सबको एक सूत्र में बाँधना चाहता है
इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: महेवा। नहर कोठी के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य कुलदीप शास्त्री ने कहा कि परमात्मा की दृष्टि में सभी जीव समान हैं। वह कभी नहीं चाहता कि मनुष्य जाति, धर्म, ऊँच-नीच, अमीरी-गरीबी और आपसी भेदभाव में बँटा रहे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें यह संदेश देती है कि संसार में भले ही अनेक प्रकार की विविधताएँ दिखाई देती हों, लेकिन हम सभी के भीतर एक ही परमात्मा का अंश विद्यमान है। जिस प्रकार माला में अलग-अलग मोतियों को एक धागा जोड़कर रखता है, उसी प्रकार परमात्मा प्रेम और भक्ति के धागे से पूरे संसार को एक सूत्र में पिरोना चाहता है।भगवान श्रीकृष्ण ने भी श्रीमद्भगवद्गीता में समभाव, प्रेम, निष्काम कर्म और मानव कल्याण का संदेश दिया है। भगवान के लिए कोई छोटा-बड़ा नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.