इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। नगर लखना की सब्जी मंडी परिसर स्थित तालेश्वर महादेव मंदिर पर प्राचीन श्रीमद् भागवत कथा का 15 दिवसीय आयोजन मंगलवार को गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथा वाचक आचार्य पं. इन्द्रेश शास्त्री ने भागवत कथा सुनाई। पं. इन्द्रेश शास्त्री ने कहा कि मृत्यु को जान लेने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है। जिस प्रकार राजा परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, उसी प्रकार श्रीमद् भागवत जीव को भी अभय बना देती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है। भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है। अधिक मास में इसका श्रवण विशेष फलदायी है। यह कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद और उपनिषदों का सार रूपी फल है। यह क...