इटावा औरैया, जुलाई 13 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम मलाजनी निवासी 30 वर्षीय युवक पत्नी से नाराज होकर घर से निकल गया था। वह भतोरा गांव के पास भोगनीपुर गंग नहर पुल पर अपनी मोटरसाइकिल, कपड़े और चप्पल छोड़कर डूबने का नाटक करके झाड़ियों में छुप गया था। युवक 30 वर्षीय अखिलेश कुमार पत्नी कृष्णा से नाराज होकर घर सोमवार की सुबह घर से निकला था। उसने नहर पुल पर अपनी बाइक, कपड़े और चप्पल छोड़ दिए थे, जबकि स्वयं खेतों की झाड़ियों में जाकर छिप गया। लोगों को लगा कि वह नहर में कूद गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार उपनिरीक्षक शुभम वर्मा एवं पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने तीन घंटे तक छानबीन की और नहर में भी तलाश की गई। करीब ती...