इटावा औरैया, अक्टूबर 30 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। क्षेत्र के बहादुरपुर घार में घर के सामने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुड्डन देवी पत्नी किशोर सिंह ने थाना लवेदी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 29 को गांव के ही पिंकू, पुष्पेंद्र, कौशलेन्द्र उर्फ लल्ला और अनुरुद्ध उर्फ टीचर ने उनके पति किशोर सिंह के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...