इटावा औरैया, अक्टूबर 8 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के ग्राम घमुरिया निवासी सोनम देवी पत्नी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर पति के लापता होने की जानकारी दी है। तहरीर के अनुसार सोनम के पति अहमदाबाद में स्वामी नारायण मंदिर, महानगरपुर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। पत्नी के मुताबिक 5 अक्टूबर की शाम पति से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह ट्रेन से घर के लिए रवाना हो चुके हैं और मंगलवार सुबह करीब सात बजे इटावा पहुंचने के बाद घर आने की बात कही थी।लेकिन मंगलवार दोपहर तक नरेंद्र कुमार घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर नरेंद्र कुमार की तलाश कराने की मांग की है। फिलहाल थाने में गुमशुदगी दर्ज नह...