इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के प्राचीन पंचायती दिगंबर जैन मंदिर पंसारी टोला में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन पूर्णिमा के पावन अवसर पर शांतिनाथ विधान का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव से किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भगवान शांतिनाथ की आराधना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:काल भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। इस दौरान पुजारी चौ. स्वदेश जैन, सुनील जैन, दिलीप जैन एवं हेमंत जैन ने पीले वस्त्र धारण कर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक तथा शांतिधारा संपन्न कराई। शांतिधारा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के जयकारे लगाए और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पंडित सत्येंद्र जैन के निर्देशन में शां...