इटावा औरैया, अक्टूबर 21 -- जसवंतनगर में रामलीला और रावण वध Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मैदानी रामलीला में बुधवार को पंचक लग्न में लंकापति रावण का परिवार और सेना सहित वध हुआ। राम के तीर छोड़ते ही भीड़ पुतले पर टूट पड़ी और बांस-कपड़े से बने पुतले की चिंदी-चिंदी बीन ले गई। इससे पहले परंपरा के अनुसार चारों वेदों के ज्ञाता रावण की आरती उतार कर सम्मान किया गया। यहां रामलीला डे-नाइट कांसेप्ट पर होती है। दोपहर 1 बजे रामलीला मैदान स्थित दशानन सैन्य छावनी से रावण दल-बल के साथ युद्ध के लिए निकला। नगर पालिका कार्यालय, बड़ा चौराहा, सदर बाजार, छोटा चौराहा, पंसारी बाजार होते हुए माता केला त्रिगमा देवी मंदिर पहुंचा, जहां रावण दल ने हवन-पूजन कर माथा टेका। लोहा मंडी होते हुए जैन बाजार पहुंचने पर केड़ा क्लब के सदस्यों ने विशाल परात से आरती उतारी और माल्य...