इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। निलोई की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय अजनौरा में आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार के निर्देश पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालक दौड़ में अजनौरा के निखिल प्रथम, सुगंधनगर के करन द्वितीय और रुकनपुर के आयुष तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ में परसौआ की अनन्या प्रथम, अजनौरा की पल्लवी द्वितीय और रुकनपुर की उपासना तृतीय रहीं। 50 मीटर बालिका दौड़ में अजनौरा की परी प्रथम, सुगंधनगर की साक्षी द्वितीय और रुकनपुर की अ...