Etawah Auraiya News: नियमित अध्ययन से ज्ञान, व्यक्तित्व एवं चिंतन का होता है विकास
इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। जनता डिग्री कॉलेज बकेवर के पुस्तकालय में सोमवार को पुस्तक पढ़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्या प्रो नलिनी शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। नियमित अध्ययन से ज्ञान, व्यक्तित्व एवं चिंतन का निरंतर विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकों को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। जिला समन्वयक डॉ प्रकाश दुबे ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पुस्तक-पठन की आदत विकसित करने तथा महाविद्यालय पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। डीन कृषि प्रो ए के पाण्डेय, पुस्तकालय अध्यक्ष आर.डी. वर्मा, कैटलॉगर अरविंद चौधरी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। यह भी पढ़ें- विवि कैम्पस में हजारों छात्रों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.