इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- Etawah Auraiya News: भरथना। नाली अवरुद्ध होने से लहरोई क्षेत्र के करीब 50 एकड़ खेतों में बारिश का पानी भर गया है। इससे धान की फसल जलमग्न हो गई है। फसल खराब होने की आशंका को लेकर मंगलवार को किसान तहसील पहुंचे और जल निकासी के लिए नाली खुलवाने की मांग की। लहरोई मौजा के किसान हरगोविंद, नीरज सिंह, श्यामलाल, करतार सिंह, भूपाल सिंह, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, अवनीश कुमार और राजवीर सिंह ने बताया कि भूमि राजस्व अभिलेखों में नाली के रूप में दर्ज है। किसानों का आरोप है कि नाली पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उसे अवरुद्ध कर दिया है। इससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और खेतों में जलभराव हो गया है। किसानों ने बताया कि कई दिनों से खेतों में पानी भरा होने के कारण धान की फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। समय रहते पानी की ...