इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। बिधूना-ऊसराहार मार्ग पर नाली चोक होने से सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या के बाद विकास विभाग और ग्राम प्रधान ने समस्या का संज्ञान लेते हुए नाली की सफाई शुरू करा दी है। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ऊसराहार भरथना मार्ग बिधूना-ऊसराहार मार्ग पर नाली की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब एक किलोमीटर लंबी इस नाली की लगभग दस वर्षों से सफाई नहीं कराई गई थी। समय पर सफाई नहीं होने से नाली पूरी तरह चोक हो गई थी और पानी सड़क पर बहने लगा था। विकास विभाग और ग्राम प्रधान गिरजा देवी ने जेसीबी मशीन की मदद से नाली की सफाई का काम श...