इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की सरिया व अन्य निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लोगों ने लगाया है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं कराया जा रहा है, जिससे नाले की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसकों लेकर दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है‌।

निर्माण कार्य की स्थिति महेश्वरी मोहल्ला से पानी की टंकी तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों के अनुसार निर्माण के दौरान इस्तेमाल की जा रही सरिया और अन्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर लगातार आपत्तियां व्यक्त की। वहीं माता देवी मंदिर के पास भी नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया गया है। जिसकों लेकर अम्बेडकर नगर से सभासद प्रताप सिंह पाल ने मौके ...