इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। नारायन काॅलेज में भाविप द्वारा गुरू वन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारम्भ प्रधानाचार्य डाॅ. धर्मेन्द्र शर्मा ने भाविप के अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी, गतिविधि संयोजक इन्दु कुलश्रेष्ठ, सदस्य राजेश कुमार त्रिपाठी, दाऊ दयाल वर्मा, शैलजा पाठक, निशा गुप्ता के साथ मिलकर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यथा नामो तथा गुणो के अनुसार भाविप समाज को जागरूक व प्रोत्साहित करते हुए अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है जो सराहनीय है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सचिन तिवारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते हुए शिक्षक सचिन तिवारी ने कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। कक्षा 11 के छात्र कार्तिक कुशवा...