Etawah Auraiya News: नाना ने नाती के सिर में मारी ईंट घायल
इटावा औरैया, अगस्त 8 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के गाँव नगला हरवंश में एक परिवार में मामूली कहासुनी विवाद में बदल गयी. आरोप है कि वृद्ध ने नाती के सिर में ईंट मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।आसना पत्नी नवीन खां ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरे पिता घर में घरेलु विवाद को लेकर गाली गलौज कर रहे थे जब मैंने इसका विरोध किया तो वो मेरे साथ भी गाली गलौज करने लगे जब मेरे बेटे रिहान ने उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्होंने बेटे के साथ भी गाली गलौज करते हुए उसके सिर में ईंट मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.