इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के पिलखर नहर पुल के पास गांव अराजी जादौपुर सामने शनिवार शाम 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची तथा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। आसपास के थानों से गुमशुदगी के अभिलेखों का मिलान कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...