इटावा औरैया, अगस्त 17 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। चितभवन नहर पुल के पास सोमवार दोपहर एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने महिला को पड़ा देख पुलिस और ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।महिला की पहचान भरथना क्षेत्र के गांव गंगौरा निवासी 40 वर्षीय रेखा देवी पत्नी गौरव के रूप में हुई। होश में आने के बाद महिला ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसका दूसरा पति गौरव इलाज कराने के लिए उसे घर लेकर आया था और बाद में उसे वहीं छोड़कर चला गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: चोटिल हालत में मिली बेसहारा महिला, गौ रक्षा दल ने पहुंचाया अस्पताल महिला के अनुसार उसका पहला पति शिवराम दिबियापुर निवासी है। वर्तमान में वह अपने दूसरे पति गौरव के साथ अड्डा तुलसी में क...