Etawah Auraiya News: नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात, फास्ट फूड की दुकान में मारी टक्कर
इटावा औरैया, जुलाई 13 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के गांव कुंअरा में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे स्थित फास्ट फूड की दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दुकानदार को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। गांव कुंअरा निवासी फास्ट फूड विक्रेता ऋषि कुमार ने बताया कि वह सोमवार शाम अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इसी दौरान बकेवर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी दुकान और बाहर खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार हाईटेंशन लाइन के बिजली पोल से भी टकराई, लेकिन चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने कार का पीछा किया और पाली बंबा से यादव नगर मार्ग पर चालक को पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.