Etawah Auraiya News: नशामुक्त युवा विषय पर होगी स्लोगन प्रतियोगिता
इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत की ओर से आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत नशामुक्त युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर को विकासखंड जसवंतनगर में होगी। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत की उपनिदेशक सुश्री सोनिका चंद्रा के निर्देशन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 15 से 25 वर्ष की आयु के इच्छुक युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिभागी अपने स्लोगन के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.