इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। फर्रुखाबाद रोड पर स्थित नवीन मंडी परिसर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त मंडी के पल्लेदार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ऊधमपुर सैफई के रहने वाले 35 साल के संजीव पुत्र रामरूप पांच साल से नवीन मंडी परिसर में पल्लेदारी का काम करते थे। मंगलवार सुबह मंडी परिसर में आढ़ती व व्यापारी पहुंचे तो वहां संजीव का शव पड़ा मिला। सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने छानबीन करके शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते हुए मंडी पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजीव काम पर गया था लेकिन लौटकर नहीं आया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शहर स्थित एक दुकान के अंदर मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत मौत कैसे हुई, इसकी जांच होनी चाहिए। उसके माता पिता की पहले ही मौत हो...