Etawah Auraiya News: नवीन गल्ला मंडी रोड गड्ढों में तब्दील, हादसों का बढ़ा खतरा
इटावा औरैया, जुलाई 3 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर, संवाददाता। नगर क्षेत्र स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति को जाने वाले प्रमुख रास्ते की बदहाल स्थिति से किसानों, व्यापारियों, वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार नवीन गल्ला मंडी समिति तक पहुंचने वाला यह रास्ता क्षेत्र के प्रमुख संपर्क रास्तों में शामिल है। प्रतिदिन इस सड़क से अनाज से लदे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तथा अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। लगातार भारी वाहनों के आवागमन और समय पर मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.