इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बीहड़ी क्षेत्र के नगला तौर गांव में 49 वर्षों से लगातार चली आ रही पारंपरिक मंचीय रामलीला का शुभारंभ हुआ। भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर आधारित रामलीला को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रामलीला का विकास पाठक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। समिति के प्रबंधक प्रेमकिशोर पाठक सहित पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। रामलीला के पहले दिन मंच पर नारद मोह और वेदमती की कथा का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित होने वाली यह रामलीला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुकी है। यह भी पढ़ें- Bareily News: रामलीला आरंभ, पहले दिन रावण की तपस्या का मंचन यह भी पढ़ें- Balrampur News: नारद मोह की लीला देख...