Etawah Auraiya News: नगला जलाल हत्याकांड में नामजद आरोपी ने किया समर्पण
इटावा औरैया, अक्टूबर 8 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। नगला जलाल गांव में 30 अगस्त को हुई चरण सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी राजा उर्फ राजकुमार यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार नगला जलाल निवासी चरण सिंह की 30 अगस्त को केवल डालने को लेकर हुए विवाद के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर राजा उर्फ राजकुमार यादव समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही राजा उर्फ राजकुमार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। लगातार दबाव के बीच आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.