इटावा औरैया, जुलाई 9 -- Etawah Auraiya News: महेवा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावली के नगला खांद में बरसात के कारण गलियों में जलभराव होने से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो गया है। कच्ची गली में पानी भर जाने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पुरावली व ग्राम ढकाताल को जोड़ने वाली सड़क बनी तालाबसमस्या का समाधान ग्रामीणों का कहना है कि इस गली के निर्माण और जल निकासी की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुरजीत सिंह ने बताया कि शिवनारायण राठौर ने इस समस्या को लेकर एसडीएम चकरनगर और ब्लॉक स्तर पर एडीओ पंचायत को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक न तो सड़क का निर्माण कराया गया औ...