इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। श्री राधाबल्लभ मंदिर पर ठाकुर जी के अभिषेक के बीच बीच में जमकर फल, मेवा, फूल, टॉफी, बिस्किट आदि की लुटाई का सिलसिला बराबर चलता रहा। गोपाल प्रकाश चंद्र गोस्वामी के द्वारा जहां लुटाई की गई वहीं कई भक्त भी अपने साथ लुटाई का सामान लेकर आए थे। उनके द्वारा भी जमकर लुटाई के साथ पुष्प बर्षा की गई। भगवान के जन्मोत्सव पर होने वाली लुटाई में हर भक्त कुछ न कुछ पाना चाहता था। जहां बच्चों में इसे लेकर काफी उत्साह था वहीं महिलाएं भी इससे पीछे नहीं रहीं। सभी भक्तों ने विभिन्न प्रकार के सामानों की लुटाई का जमकर आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की .... यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: भगवान के बाल रूप स्वरूप को भक्तों ने खूब निहारा यह भी पढ़ें- Lucknow News: '...