इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: भरथना। मंडी में धान की आवक के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ट्रैक्टर के पीछे दो धान से लदी ट्रॉलियां जुड़ी हुई थीं और ट्रॉलियों के ऊपर किसान बैठे हुए मंडी में प्रवेश करते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि मंडी के गेट पर तैनात गार्ड ने भी किसानों को ट्रॉलियों से नीचे नहीं उतारा और पूरे मामले को मूकदर्शक बनकर देखता रहा। ट्रॉलियों पर बैठकर सफर करना किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। खासकर जब एक ट्रैक्टर के साथ दो ट्रॉलियां जुड़ी हों और उनमें भारी मात्रा में धान लदा हो। पिछले साल भी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना में किसान की मौत और कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद मंडी गेट पर सुरक्षा नियमों का पालन कराने के बजाय किसान ट्रॉलियों के ऊपर बैठ...